सत्य का आधार 1

सत्य का आधार
सत्य का आधार लेकर , हम हिमालय से खड़े हैं |
शील में औदार्य में हम, विश्व में सबसे बड़े हैं||
संघ की शाखा निरंतर, शक्ति की आराधना है |
राष्ट्र की नवचेतना के, जागरण की साधना है ||
ध्येय पथ पर अडिग होकर, पैर अंगद से गड़े हैं ||1||
सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं |
विश्व में फहराएंगे हम, देव संस्कृति का पताका |
जगत को संदेश देंगे, हिंदुओं की एकता का |
दूर कर अवरोध सारे, ध्येय पथ पर हम बढे हम हैं ||2||
सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं |
जीत लें विश्वास सब का, कर्म कौशल के सहारे |
बुद्धि – बल से नष्ट कर दें , शत्रु के षड्यंत्र सारे |
संगठन का मार्ग दुर्गम, नियम संयम से चले हैं ||3||
सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं |
https://www.youtube.com/@murariprasad2/featured
https://fitnesswellness2.com/category/sangh-geet/
Leave a Reply