अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती

अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती

अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती

अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती

करनीय व अकरणीय के विवेकपूर्ण निर्माण की प्रतिमूर्ति थी महारानी अहिल्या बाई होल्कर :भैयाजी जोशी

*पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्मजयन्ति समारोह: मातृशक्ति गोष्ठी का आयोजन*

जोधपुर महानगर में आज पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्मजयन्ति समारोह समिति द्वारा प्रबुद्ध मातृशक्ति गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवन और कार्यों को स्मरण कर समाज तक पहुँचाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं देवी अहिल्या माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर के हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधपुर की पूर्व महारानी साहिबा श्रीमति हेमलता राजे ने की, जिन्होंने महारानी अहिल्याबाई के संघर्ष और उनके योगदान को रेखांकित किया।

मुख्य अतिथि प्रो. सरोज कौशल, पूर्व अधिष्ठाता कला संकाय एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर, ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और समाज में नारी शक्ति की भूमिका पर जोर दिया।

अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती

अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदरणीय सुरेश भैया जी जोशी, पूर्व सहकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रहे।भैया जी ने अहिल्या देवी के प्रेरणादाई जीवन को सबके सामने रखते हुए, उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंने अहिल्या देवी के जीवन को “सामान्य महिला की असामान्य जीवन यात्रा बताया”। एक सामान्य परिवार से राजपरिवार के साशन काल में उन्होंने भारत के प्रसिद्ध मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया जिसमें काशी का विश्वनाथ मंदिर, रामेश्वरम ,सोमनाथ मणिकर्णिका घाट विशेष हैं। विश्व प्रसिद्ध माहेश्वरी साड़ी उन्हीं की देन है। अहिल्या बाई एक कुशल प्रशासनिक, आर्थिक नियोजन कर्ता के साथ स्वयं योद्धा भी थी ।

यह कार्यक्रम मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, जोधपुर विकास प्राधिकरण में आयोजित किया गया था। इसमें नगर के विभिन्न प्रतिष्ठित 700 महिलाओं ने भाग लिया।

इस प्रकार की गोष्ठियों से समाज में प्रेरणा और जागरूकता का संचार होता है, और महारानी अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूतियों के जीवन से हमें सीखने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में महिला समन्वय की अखिल भारतीय संयोजिका मीनाक्षी ताई पेशवे, जोधपुर प्रांत संघचालक हरदयाल जी वर्मा उपस्थित रहे।अंत में पुष्पा जाँगीड द्वारा सभी का धन्यवाद दिया गया । कार्यक्रम का संचालन ममता सोनी द्वारा किया गया ।

Please Visit our website to see our other posts  https://fitnesswellness2.com

Also visit our youtube Channel   https://www.youtube.com/@murariprasad2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *